AIIMS Gorakhpur: जान जाने का था खतरा, फुटबॉल के साइज का था ट्यूमर, ऐसे मिली नई जिंदगी
AIIMS Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीपिका कुमारी ३३ वर्ष, पत्नी चंपू राय, रहवासी अमलेरी, गोरखपुर अपने पेट में दर्द से ३ महीने से परेशान थी । कई अस्पताल के चक्कर लगाने पर उसे किसी डॉक्टर ने कहा कि पेट में गांठ है । उसे पेट दर्द के साथ ही बुखार तथा कमजोरी भी आने लगी थी । थक हार के वो एम्स गोरखपुर की सर्जरी opd में पहुंची । उसे भर्ती कर सीटी स्कैन किया गया जिसमें बायीं किडनी में बड़ा सा ट्यूमर है ऐसा पता चला । यह ट्यूमर लगभग एक फुटबॉल के साइज का था , तथा यह इन्फीरियर वेना केवा ( पेट की प्रमुख खून की नली ) से चिपका हुआ था ।
इसका किडनी से ब्लड के जाने वाली नाली ( रीनल वेन ) में भी फैलने का अंदेशा था । इस बड़े किडनी ट्यूमर ( रीनल सेल कार्सिनोमा ) का ऑपरेशन खतरे से भरा हुआ था । इसे सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ गौरव गुप्ता ने भर्ती कर और भी कई जांचे करायी । इसे अन्य सभी कंसलटेंट डॉक्टर्स के साथ डिस्कस किया गया तथा ऑपरेशन की प्लानिंग की गई । एनेस्थेटिया विभाग के डॉक्टर्स से भी इस रिस्की केस को डिस्कस किया गया तथा ३ ब्लड के साथ शुक्रवार को ऑपरेशन रखा गया ।

एनेस्थेटिया डिपार्टमेंट्स से डॉ संतोष कुमार, विभागाध्यक्ष की अगुवाई में डॉ भूपेंद्र कुमार , डॉ प्रियंका यादव, डॉ विजेता बाजपेयी , डॉ गणेश निमजे तथा डॉ रवि कुमार की टीम ने इसे एनेस्थेटिया दिया ।
डॉ गौरव गुप्ता के साथ डॉ धर्मेन्द्र पीपल , डॉ मुकुल सिंह , डॉ रवि गुप्ता एवम जूनियर रेजिडेंट्स डॉ ऐश्वर्या , डॉ आदित्य , डॉ रज़ा ने इस जोखिम भरी सर्जरी को सफलता पूर्वक पूर्ण किया । किडनी का ये ट्यूमर पेट की प्रमुख नली इन्फीरियर वेना कावा से चिपका हुआ था तथा थोड़ा भी इधर उधर होने पर मरीज की ऑपरेशन टेबल पर ही रक्त स्राव से जान जाने का खतरा था । लेकिन इस सर्जरी को सर्जरी की टीम ने दक्षता से पूर्ण किया । इस किडनी ट्यूमर का साइज लगभग ३० cm २५ cm था तथा वजन लगभग ३.५ किलो था ।
मरीज को ऑपरेशन के बाद एनेस्थेटिया आईसीयू में रखा गया है तथा २ बॉटल खून चढ़ाया गया है । अभी मरीज की हालत स्थिर है , तथा उसे जल्द ही सर्जरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा । इस किडनी कैंसर के सफल ऑपरेशन ( रेडिकल नेफ़्रेक्टमी ) पर एम्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टार मेजर विभा दत्ता ने डॉ गौरव गुप्ता की सर्जरी टीम तथा एनेस्थतिया की टीम को बधाई दी है । इस तरह के मेजर ऑपरेशन्स अब एम्स गोरखपुर में सफलतापूर्वक होने लगे है जिससे पूर्वांचल की जनता को बहुत फायदा होगा ।












Click it and Unblock the Notifications