Gorakhpur news: एडीजी ने चौकीदार के घर पी चाय,बोले- पुलिस की सबसे मजबूत कड़ी हैं चौकीदार
गोरखपुर के एडीजी अखिल कुमार ने नई पहल की है। उन्होंने चौकीदारों का हौसला बढ़ाते हुए आज से उनके घर चाय पीने की नई शुरुआत की है। इसके साथ ही उन्होंन जोन के सभी 11 जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी किया है।
गोरखपुर,23जुलाई: गोरखपुर के एडीजी अखिल कुमार ने नई पहल की है। उन्होंने चौकीदारों का हौसला बढ़ाते हुए आज से उनके घर चाय पीने की नई शुरुआत की है। इसके साथ ही उन्होंन जोन के सभी 11 जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी किया है।

एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि चौकीदारों को सम्मान दिलाने के लिए यह पहल की गई है। अपने जोन के सभी एसएसपी, थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र में वह चौकीदारों के घर जाकर उनके साथ चाय पिएं। साथ ही उन्हें यह एहसास दिलाएं कि वह भी पुलिस व्यवस्था की एक मजबूत कड़ी है।
एडीजी ने चौकीदार को खिलाई मिठाई
एडीजी ने खुद इसकी शुरुआत गोरखपुर के हरसेवकपुर गांव से की है। इस गांव के चौकीदार अजय कुमार के घर एडीजी अखिल कुमार शनिवार की सुबह पहुंचे और उनका हाल जाना। एडीजी ने चौकीदार अजय को एक किट भेंट किया। जिसमें चौकीदार का साफा, वर्दी, और टार्च के साथ मिठाई भी थी।
बच्चों को दुलारा
चाय पर चर्चा करते हुए एडीजी ने अजय से उनके क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी ली। ADG ने अजय के बच्चों को भी दुलारा और उनसे उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। हर छोटी- बड़ी सूचनाओं को थाने पहुंचाने को कहा।
अजय एडीजी के घर पहुंचने से काफी खुुश दिखे। उनका कहना है कि चौकीदार का काम उनके घर में कई पी ढ़ियों से लोग करते आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications