UP: इस हाल में लड़की को देख भाई व मां के उड़े होश, युवक से पूछताछ कर रही पुलिस

Gorakhpur के पिपराइच में एक नाबालिग लड़की ने एक सोहदे की छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

gkp

Gorakhpur News: गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के चकिया गांव में नाबालिग लड़की का शव फंदे से लटता मिला। लड़की ने एक युवक की हरकतों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, चकिया गांव की रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा गुड़िया ने गांव के ही एक युवक की छेड़खानी और चैटिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। रविवार को मां बादमी बाजार गयी हुई थी। घर पर दोनों बहनें ही थी। लड़की छेड़खानी से इस कदर परेशान हो गयी थी कि उसने मरने का फैसला किया। मरने से पहले गुडिया ने अपनी बहन को समोसा लाने को भेज दिया था और जब तक वह वापस आती वह फंदे से लटक चुकी थी।

प्रीति के भाई दीपक ने बताया कि बहन को कुछ दिनों से एक लड़का काफी परेशान कर रहा था। बहन ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। एक दिन मोबाइल फोन पर वह चैटिंग कर रही थी तो मैंने देख लिया। इसके बाद मैँने युवक को समझाया लेकिन उसने बहन को परेशान करना नहीं छोड़ा।

थानाध्यक्ष पिपराइच नीतिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोेेेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+