Gorakhpur: घर पर अकेली थी किशोरी, पड़ोसी युवक ने घर में घुस दे दिया इस बड़ी घटना को अंजाम

गोरखपुर के खोराबार में एक युवक ने घर पर अकेली लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

girl

Gorakhpur News: गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र स्थित एक गांव से घर पर अकेली किशोरी के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की घर पर अकेली थी। गांव के ही युवक ने जबरन घर में घुस यह दुष्कर्म किया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, खोराबार स्थित गांव में लड़की अपने घर पर अकेली थी। परिजन खेत में काम करने गए हुए थे। इसी बीच गांव के युवक ने लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया। लड़की ने पूरी बात परिजनों को बताई। परिजनों ने जब इसकी शिकायत लड़के के परिवार वालों से की तो उन्होंने लड़की और उसकी मां की पिटाई शुरु कर दी। लड़की के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इंस्पेक्टर खोराबार जयनारायण शुक्ल का कहना हैं कि लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। परिजनों ने तहरीर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Gorakhpur News: महिला की गोली लगने से मौत, हत्या- आत्महत्या में उलझी गुत्थी
पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बेटी आठवीं की छात्रा है। 17 अप्रैल को परिवार के लोग खेत में मजदूरी करने गए थे। घर में अकेली सिर्फ बेटी ही थी। इस बीच गांव का ही एक युवक अकेला पाकर घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+