सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती,प्यार फिर शादी,अब प्रेमी पर दर्ज हुआ यह केस

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में प्रेमिका व पत्नी ने अपने पति पर ठगी का आरोप लगाया है।महिला कुशीनगर जिले की रहने वाली है।परिवार के साथ वह गोरखपुर ही रहती है।उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से अहमदाबाद के एक युवक से हुई।दो

गोरखपुर,10 सितंबर: गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में प्रेमिका व पत्नी ने अपने पति पर ठगी का आरोप लगाया है।महिला कुशीनगर जिले की रहने वाली है।परिवार के साथ वह गोरखपुर ही रहती है।उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से अहमदाबाद के एक युवक से हुई।दोनों में प्यार हुआ और शादी हो गयी। महिला ठगी का शिकार हो गई। आरोपितों का भेद खुलने पर अपने बच्चे के साथ महिला गोरखपुर लौट आई। आरोप है कि ठगी करने वाले पिता-पुत्र व एक महिला फोन करके परेशान करने के साथ ही आपत्तिजनक मैसेज भेज रहे हैं।रामगढ़ताल पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

dulhan

जानकारी के मुताबिक,कुशीनगर जिले की रहने वाली महिला गोरखपुर में किराये के मकान में रहती है। डेढ़ साल पहले ऑनलाइन नेटवर्क साइट के जरिए महिला की जान पहचान अहमदाबाद के रहने वाले युवक से हुई। फोन पर बातचीत शुरू होने के बाद स्वजन ने शादी कर दी। जब वह अहमदाबाद गई तो उसने पाया कि लड़का व उसका पिता शादी के नाम पर ठगी का धंधा करते हैं।इससे पहले भी कई लोगों के साथ शादी के नाम पर ठगी कर चुके हैं।

भेद खुलने पर आरोपित पिता- पुत्र महिला को प्रताड़ित करने लगे। जिसके बाद परेशान होकर महिला अपने बच्चे के साथ घर चली आई। अब आरोपित पिता- पुत्र और नागपुर में रहने वाली जान पहचान की महिला फोन कर परेशान कर रहे हैं। परिवार के लोगों का नंबर कई लड़कों में बांट दिया है जो फोन कर आपत्तिजनक बातें करते हैं। इतना ही नहीं आरोपित फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देने के साथ ही पूरे परिवार को परेशान कर रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ताल कल्याण सिंह सागर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर जालसाजी, धमकी व आइटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+