Kushinagar: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

kushinagar

Kushinagar News: कुशीनगर में खड्डा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी जबकि तीन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से कार, बाइक भी बरामद की है।

थानाध्यक्ष खड्डा ने बताया अपराध व अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जगह- जगह चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान सूचना मिली कि कई मामलों में वांछित बदमाश आने वाले हैं। उनकी इंताजारी की जा रही थी। इसी बीच कुछ संदिग्ध आते हुए नजर आये। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वो भागने लगे। फिर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी। घेराबंदी कर कुल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से बिना नम्बर की एक कार और दो बाइक भी बरामद की गयी है। इसके साथ ही तमंचा व कारतूस काफी संख्या में बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश में इन्नर चौधरी पुत्र गणेश चौधरी निवासी जैनिपुर थाना कोठीभार जिला महराजगंज, गोविंद निवासी खड्डा कुशीनगर, अंकित पांडेय शामिल है।

इन दिनों कुशीनगर में निषेधज्ञा लागू है। इससे जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है। रोडवेज, रेलवे स्टेशन सहित सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष निगरानी बरती जा रही है। किसी भी स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्र नहीं हो सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+