Gorakhpur News: अश्लील गाना बजाने से रोकने पर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Gorakhpur News: गोरखपुर में बुधवार सुबह दबंगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। विवाद अश्लील गाना बजाने पर व्यक्ति में आरोपी को रोका था। इस घटना में तीन लोग घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। मामला गोरखपुर के बड़हलगंज के रूदौली गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज के दवनाडीह के रहने वाला सुनील यादव मंगलवार की रात में टैक्ट्रर ट्राली से मिट्टी गिरा रहा था। सड़क किनारे स्थित गांव के राजकिशोर के घर के पास वह ट्रैक्टर से अश्लील गाना बजा रहा था। रात में अश्लील गाना बजाने को लेकर राजकिशोर ने मना किया तो आरोपित मारपीट पर उतारू हो गया। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया।

बुधवार की सुबह सुनील अपने छह सहयोगियों के साथ बोलेरो से राजकिशोर के घर आया। उस समय राजकिशोर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर बैठे थे। सुनील ने गाली देनी शुरु कर दी। इसके बाद उसने फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें राजकिशोर, अरविंद, सूर्यप्रकाश, सुभाष घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय राजकिशोर की मौत हो गयी।
Gorakhpur News: बहू ने नहीं मानी यह़ बात तो ससुर ने कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला
एसपी साऊथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अश्लील गाना बजाने से मना करने पर दो लोगों में विवाद हुआ था। दूसरे पक्ष के सुनील ने फायरिंग कर एक ही हत्या कर दी है। आरोपियों की तलाश चल रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications