Gorakhpur News: बहू ने नहीं मानी यह़ बात तो ससुर ने कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला
Gorakhpur News: गोरखपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो रिश्तों को शर्मसार करने वाला है। एक चचेरे ससुर ने बहू की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्यों कि वह नौकरी करने जाती है। हत्या के बाद से आरोपी ससुर फरार है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में बुधवार सुबह ससुर ने फावड़े से हमला कर बहू की हत्या कर दी। पिछले कई दिनों से ससुर बहू पर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था। महिला निजी स्कूल में झाडू पोछा करने का काम करती थी। बुधवार सुबह भी वह अपने स्कूूल जा रही थी। इसी बीच ससुर ने हमला बोल दिया।

तुलसीदेई गांव की रहने वाली रीमा के पति की दस वर्ष पहले मौत हो चुकी है। ससुर व 15 वर्षीय बेटी के साथ वह रहती है। आजीविका चलाने के लिए वह निजी स्कूल में झाडू पोछा करने का काम करती है। घटना के बाद से ही आरोपी ससुर फरार है।
थानाध्यक्ष पिपराइच ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications