Gorakhpur News: मिट्टी लदे डंपर से गोरखपुर में लगातार हो रही मौतें, लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Gorakhpur News: गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के पादरी बाजार में मिट्टी लदे डंपर से कुचलकर एक युवक की मौत हो गयी है। पिछले कई दिनों से यह क्रम जारी है। बुधवार रात बाइक सवार डंपर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के तिनकोनिया नंबर एक के इस्टर्नपुर भटोलिया टोला का रहने वाला 22 वर्षीय आकाश राजभर पिछले कुछ दिनों ने पिता की डांट के बाद से घर से बाहर रह रहा था। वह अपने साथी के साथ बुधवार रात कहीं गया था। उसे घर छोड़ने के बाद रात दो बजे के करीब पादरी बाजार पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। इसी बीच असुरन से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

पादरी बाजार चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि जिस डंपर से हादसा हुआ है, उसकी पहचान कर ली गई है। तारामंडल निवासी एक शख्स के नाम पर डंपर है। डंपर से रात में मिट्टी को शाहपुर इलाके में गिराया जा रहा था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इससे पहले भी हाल ही में कुछ लोगों की डंपर से कुचलकर मौत हो गयी थी। 12 जून को तिवारीपुर के सहीर अहमद का पैर डंपर की चपेट में आने से टूट गया था। वहीं 12 मई को मोहद्दीपुर में एक युवक की डंपर से कुचलकर मौत हो गयी थी। गोरखपुर में डंपर से हो रही लगातार मौतों पर आमजन में आक्रोश हैं। उन्होंने ऐसे डंपरों जो अवैध मिट्टी खनन का काम कर रहे हैं उन पर रोक लगाने व ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications