दुकान पर सामान लेने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ गांव के ही पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की दुकान पर सामान लेने गई थी।

Gorakhpur News: गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ गांव के ही पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की दुकान पर सामान लेने गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

rape
जानकारी के मुताबिक,गीडा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी गांव के ही दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी बीच गांव का युवक दुकान पर पहुंच कर उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने लड़की से विवाद शुरु कर दी और गांव के चार अन्य युवकों को बुला लिया। पांचों युवकों ने उसे झाड़ी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जब किशोरी घर आई तो उसने सारी बात परिजनों को बताई। पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस सामूहिक दुष्कर्म मानने से इंकार कर रही ।

प्रभारी निरीक्षक गीडा राकेश सिंह यादव ने कहा कि लड़की के पिता की तहरीर पर पांच युवकों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। सामूहिक दुष्कर्म की बात तहरीर में नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक अन्य मामले में पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्ची को पड़ोस के घर से हाथ पैर बंधे हुए बरामद किया गया। आरोप है की किशोरी 24 घंटे से गायब थी। घटना से बच्ची काफी सदमे में है। पीड़ित बच्ची की मां उसे लेकर भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। जहां पीड़िता की मां ने डाक्टरों को पूरा घटना की जानकारी। इसके बाद डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद महिला को थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+