UP: प्रेमिका ने मां- बाप के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, ऐसे दी दर्दनाक मौत
Gorakhpur News: गोरखपुर की गोला पुलिस ने एक ऐसे हत्या मामले का खुलासा किया है जिसमें कातिल कोई और नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका ही निकली। प्रेमिका ने अपने मां- बाप के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, दो जुलाई को गोला क्षेत्र का रहने वाला एक युवक भीम जो ट्रक चलता था, अपने दोस्त के साथ घर से कही गया। देर रात जब वह नहीं लौटा तो उसके पिता महेन्द्र यादव ने तलाश करनी शुरु की। देर रात उन्हे पता चला कि उसकी तबियत खराब है और उसे पीएचसी ले जाया गया है। पिता वहां पहुंचे तो उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बाद में पुलिस ने बताया कि उनके बेटे की मौत हो गयी है।

पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि युवक भीम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका ने ही अपने परिजनों के साथ मिलकर की थी। भीम की प्रेमिका अंजू, इसके पिता विश्राम व मां कुसुम ने मिलकर सरिया से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी।
थाना प्रभारी गोला अश्वनी तिवारी ने बताया कि प्रेमिका व उसके परिजनो ने गिरफ्तारी के बाद अपना जुर्म कबूल लिया है। इन्ही ने भीम का हाथ पैर रस्सी से बांधकर सरिया से पिटाई की थी जिससे उसकी मौत हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications