Gorakhpur Police के हत्थे चढ़े 6 बाइक चोर,11 मोटर साइकिल बरामद

वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के क्रम में गोरखपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की 11 मोटर साइकिलें भी बरामद की गयी हैं।

bike thives gkp

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी की 11 मोटर साइकिलें भी बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व पुलिस अधीक्षक अपराध के संयुक्त मार्गदर्शन में हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बेलघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर वाहन चोरी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें अमन मिश्रा पुत्र अमर बहादुर मिश्रा निवासी बघैला थाना बेलघाट गोरखपुर, अभिषेक शुक्ला पुत्र श्यामनरायन शुक्ला निवासी खरकपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर, पप्पू गुप्ता उर्फ हप्पू पुत्र शंकर गुप्ता निवासी कूरी बाजार थाना बेलघाट गोरखपुर, दुर्गेश मौर्या पुत्र अशोक मौर्या निवासी कूरी बाजार थाना बेलघाट गोरखपुर, कैफ अन्सारी पुत्र रहमुद्दीन निवसी बघाड़ थाना बेलघाट गोरखपुर, हेमचन्द प्रजापति पुत्र बेचई निवासी टिघर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर शामिल हैं। इनके पास से 11 मोटर साइकिलें भी बरामद की गयी हैं। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चार लोगों का गिरोह है जिसका सरगना अमन मिश्रा है। चारो लोग घूम घूम कर मोटर साइकिलों की चोरी करते और मौका पाकर उसे बेच देते हैं । जो पैसा मिलता है उसे आपस में बांट लेते हैं। अमन मिश्रा उपरोक्त ने बताया कि हम चारो लोगों ने मिलकर 09 और मोटरसाइकिले चुराई हैं जिसमे से एक मेरे घर तथा अन्य साथियों के पास है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना बेलघाट उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह, स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक मनीष यादव, रमेशचन्द कुशवाहा, अजीत कुमार यादव, सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+