UP : बेटी ने बताया था सब ठीक है,दो घंटे बाद फंदे से लटकता मिला शव,गैंगरेप कर हत्या का मां ने लगाया आरोप

कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा का शव उसी के कमरे में फंदे से लटकता मिला।पुलिस इस घटना को आत्महत्या बता रही है जबकि छात्रा की मां ने गैंगरेप के बाद बेटी की हत्या की बात कही है।

dead body

Gorakhpur News: गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र के पुर्दिलपुर में किराए के मकान में रह रही कक्षा सात की छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। छात्रा शनिवार से ही घर में अकेली थी। माता-पिता कुशीनगर स्थित अपने गांव गए हुए थे। सोमवार सुबह घर पहुंचे। बेटी की मौत की खबर पुलिस ने परिजनों को दी। लड़की की मां ने मकान मालिक व अन्य किरायेदारों पर गैंगरेप कर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस इसे सुसाइड मानकर जांच कर रही है व पुलिस ने बिना परिजनों के आए ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, पुर्दिलपुर मोहल्ले में एम्स में सफाईकर्मी के रुप तैनात कर्मचारी का परिवार किराए के मकान में पिछले चार साल से रह रहा है। यह मकान जुगुल गुप्ता का है। इसमें तीन अन्य किराएदार भी रहते हैं। शनिवार को एक लड़की को छोड़ परिवार के अन्य लोग अपने कुशीनगर गांव गए हुए थे। परिजनों को रविवार रात बेटी की मौत की खबर मिली। सभी के पैरो तले जमीन खिसक गयी। सोमवार सुबह परिजन गोरखपुर पहुंचे।

बेटी से हुई थी बात
मृतक छात्रा की मां ने बताया कि रविवार को उसकी बेटी से बात हुई थी। दोपहर व रात को दोनों समय बात हुई थी। बेटी ने बताया था कि सब कुछ ठीक है। कोई दिक्कत नहीं है। इसी बीच रात में पुलिस ने फोन किया और उसके मौत की बात बताई। उन्होंने बताया कि बेटी का शव फंदे से लटक रहा है। हम लोग उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहे हैं। हमने मना किया कि सुबह आने के बाद ले जाइएगा। लेकिन पुलिस ने एक बात भी न सुनी और उसे लेकर पोस्टमार्टम के लिए चली गयी।

गैंगरेप के बाद बेटी की हुई हत्या
छात्रा की मां ने बेटी की मौत का जिम्मेदार मकान मालिक व अन्य किराएदारों को ठहराया है। मां ने बताया कि मकान मालिक व दो किराएदारों ने बेटी का रेप कर उसकी हत्या कर दी है। मकान मालिक पहले भी दो बार बेटी के साथ छेड़छाड़ कर चुका है।
गोरखनाथ इंस्पेक्टर दुर्गेश सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। वर्तमान स्थिति देखने से मामला आत्महत्या का लग रहा है।

Gorakhpur News: नाली विवाद में युवक की पीटकर हत्या,तीन हिरासत में
एक अन्य मामले में गुलरिहा थानाक्षेत्र में सफाईकर्मी का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोेेेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालडिग्गी मलिन बस्ती निवासी 45 वर्षीय लाला नगर निगम में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+