UP: 12 साल की बच्ची की दर्दभरी सच्ची कहानी, रुला देगी आपको
गोरखपुर की रहने वाली लड़की एक शेख के चंगुल में आकर अपना पूरा जीवन बर्बाद कर देती है। आज यह दोबारा जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है।

Gorakhpur News: एक बच्ची जो जीवन में कई सपने संजोए आगे बढ़ रही थी, सब कुछ ठीक- ठाक चल रहा था। सिर्फ अपने पढ़ाई पर ध्यान देती और उसे ही अपने जीवन का सब कुछ मानती। माता- पिता को भी अपनी बेटी पर गर्व होता। बेटी अभी जूनियर कक्षा में थी। उसकी एक कमी कह लीजिए या आधुनिकता का अहम हिस्सा बन चुका सोशल मीडिया। सोशल मीडिया से जुड़ना उसके जीवन की बर्बादी का कारण बन गया। वह नहीं जानती थी कि सोशल मीडिया के माध्यम से वह एक ऐसे हैवान से जुड़ रही है जो उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद कर देगा।
जी हां, पढ़ने में बेहद अच्छी लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक लड़के से होती है। धीरे- धीरे दोनों में बातचीत शुरु होती है। हैवानियत में पहले से माहिर लड़का लड़की को जीवन के हसीन सपने दिखाता था। उसे विश्वास दिलाता है कि वह उस लड़की का सब कुछ है। लड़की भी इस हैवान की बातों में आ जाती है और पढ़ने लिखने की उम्र में इसके साथ जीवन जीने का निर्णय लेती है।
वह नहीं जानती थी कि आज जो वह निर्णय लेने जा रही है उसके जीवन के साथ- साथ उसके माता- पिता की जिंदगी भी नरक बना देगा। उसकी दोस्ती महाराष्ट्र के लातूर के औराद शाहजनी थाना क्षेत्र के तुगांव का रहने वाला दस्तगीर शेख से हुई थी। तब वह गोरखपुर रहता था। कुछ दिनों बाद वह हैदराबाद चला गया।लड़की इससे मिलने हैदराबाद पहुंच गयी। जहां शेख ने उससे एक दरगाह पर कथित तौर पर शादी कर ली। यह साल था 2021।
सात माह तक शेख ने की हैवानियत
इधर अपनी बेटी के लापता होने के दर्द से माता- पिता का रो- रो कर बुरा हाल था। पिता ने 24 दिसंबर, 2021 को गोरखपुर की शाहपुर पुलिस को पूरी बात बताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरु की और लड़की को सात माह बाद शेख के चंगुल से मुक्त कराया गया। इस सात माह में शेख ने लड़की पर तरह- तरह के जुल्म किए थे। हैवानियत की सारी हदें पार कर चुका था।
कई माह तक रही डिप्रेशन में
इस दौरान लड़की सात माह की गर्भवती हो चुकी है। यह परिजनों के लिए एक और बड़ी पीड़ा थी। लड़की पर भी इसका बुरा असर पड़ा और सदमे में चली गयी। कई माह तक वह घर में कैद रही । मानसिक संतुलन सही करने के लिए इलाज कराना पड़ा।
आज भी उस दर्द को याद कर रोती है
आज उस घटना को हुए लगभग दो साल होने को हैं। लेकिन लड़की आज भी उन पलों को याद कर डर जाती है। परिजन उससे कभी उस बारे में बात नहीं करते हैं। जीवन को पटरी पर लाने का फिर से प्रयास कर रहे है।
Recommended Video

पिता ने की औरों से अपील
पिता इस हादसे से बेहद दु:खी हैं। वह कहते हैं मत पूछिए इस बारे में, कैसे यह सब झेला। भगवान किसी के साथ ऐसा ना करें। बेटी भी किसी तरह से भूल गई है और अब वह पढ़ाई भी करने लगी है। जो झेला उसे याद कर आज भी डर लग जाता है। सभी मां- बाप बच्चों का विशेष ध्यान रखें। सोशल मीडिया से जितना दूर बच्चों को रखें वही सही है।












Click it and Unblock the Notifications