Gorakhpur: शादी में गया था पूरा परिवार, चोरों ने खाली की तिजोरी
गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र के रानीडीहा की रहने वाली शोभा पूरे परिवार के साथ शुक्रवार की रात शादी में गयी थी। शादी में जाना उनके लिए बहुत भारी पड़ गया। घर का ताला तोड़कर चोरों ने तिजोरी में रखे 6 लाख कैश व 4 लाख के जेवर
Gorakhpur News: गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र के रानीडीहा की रहने वाली शोभा पूरे परिवार के साथ शुक्रवार की रात शादी में गयी थी। शादी में जाना उनके लिए बहुत भारी पड़ गया। घर का ताला तोड़कर चोरों ने तिजोरी में रखे 6 लाख कैश व 4 लाख के जेवर चुरा ले गए। सुबह लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और तिजोरी से रुपए व जेवरात गायब हैं। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

Gorakhpur News: दहेज हत्या व गैंगस्टर मामले में पुलिस की कार्रवाई,चार आरोपी गिरफ्तार
शोभा ने बताया कि बेटी की शादी होने वाली है ।इसके लिए 6लाख रुपए और 4लाख के जेवरात घर में रखे थे। रिश्तेदार के घर शादी से लौटने के बाद शनिवार सुबह देखा तो रुपए व जेवर तिजोरी से गायब थे।
थानाध्यक्ष कैंट ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जाएगी। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लगातार हो रही चोरी की घटनाएं
गोरखपुर में चोरी का क्रम लगातार बना हुआ है। खाली घर देख चोर उसे निशाना बना रहे हैं। इसी माह गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र पलिया और बगल के गांव जिंदापुर में पांच घरों में एक ही रात चोरी हुई थी।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications