यूपी के गोंडा में दबंगई का वीडियो वायरल, युवक को जबरन पिलाई पेशाब, सपा प्रमुख अखिलेश ने ट्वीट कर योगी को घेरा
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कानून व्यवस्था पर किये गए दावों की हवा निकलती दिखाई पड़ रही है। गोंडा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे दबंगो ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमे कुछ युवक तमंचे की नोक पर एक दुसरे युवक की लात घूंसों से पिटाई कर रहे हैं। यही नहीं इन गुंडों द्वारा बंधक युवक को पेशाब तक पिलाई गई। हैरान करने वाली बात तो यह है कि पास खड़े बाकी के युवक उसकी वीडियो बना रहे हैं। इस घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार को ट्वीट के जरिये घेरा है।

जबरन पिलाई पेशाब
दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा का है। यहाँ गुंडों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वो खुलेआम तमंचा लेकर घुमते हैं और जिसे चाहे पकड़ कर पीट देते है या धमकाते हैं। ताज़ा मामले में तो इन गुंडों ने सभी हदें पार करते हुए युवक को तमंचे के ज़ोर पर पेशाब तक पीला दी। इसी घटना पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ट्वीट कर के योगी सरकार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "योगी जी ! विदेश में विदेशी और देश में देशी निवेशकों को यह भी बताइएगा कि आपका राज गुंडई बदमाशी वाला कट्टा तमंचाराज है, कानून व्यवस्था के मामले में आपके सारे दावे फर्जी हैं, पूरा देश भी देख ले कि यूपी में योगी जी के राज में किस प्रकार का गुंडाराज हावी है ! "ईज ऑफ डूइंग।"
उन्होंने यह भी लिखा कि "आपके राज में कट्टा लहराते ,गरीब युवक के मुंह में दबंगों द्वारा पेशाब करते यह वीडियो देख लीजिए और अगर शर्म बची हो तो शर्म कर लीजिए, इस वीडियो को देखकर आप और आपकी पार्टी शर्मिंदा हो और कृपया जब विदेश जाइयेगा तो बड़ी सी स्क्रीन पर आप इस वीडियो को सबको दिखाईएगा।"

पुलिस द्वारा की गई लापरवाही
जानकारी अनुसार यह वीडियो 31 अक्टूबर की दोपहर का बताया जा रहा है। पीड़ित युवक ने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है की उन्होंने युवक की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और वीडियो में मौजूद तमंचा लिए युवक को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने युवक के साथ मारपीट और अमानवीय कृत्य करने वाले अन्य 8 नामजद लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि पुलिस द्वारा इस मामले में लापरवाही बरती गई है और इसी वजह से इस घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications