चोरी के बाद पीछे दुकानदार के लिए लव लेटर छोड़ गया चोर, पढ़िए क्या लिखा?

Gonda news, गोंडा। वैसे तो चोरी की घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति अपने पीछे कोई सबूत नहीं छोड़ना चाहता लेकिन धानेपुर थाना क्षेत्र में चोरी के बाद दुकानदार के लिए लव लेटर लिखकर छोड़ने का एक हैरानी भरा मामला सामने आया है। कस्बा बग्गीरोड स्थित एक मेडिकल स्टोर में चोरी करने के बाद चोर ने न सिर्फ आई लव यू लिखकर स्टोर संचालक के प्रति अपना प्रेम दर्शाया बल्कि उसे चेतावनी देते हुए यह भी लिखा कि तेरा यह सारा नुकसान मैंने ही किया है।

चोर ने गत्ते पर लिखी चेतावनी, दुकानदार हैरान

चोर ने गत्ते पर लिखी चेतावनी, दुकानदार हैरान

स्टोर संचालक जब दुकान पर पहुंचा तो उसे गत्ते पर लिखी इस चेतावनी को देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं इस घटना को लेकर इलाके मे तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोग इस घटना में स्टोर संचालक के किसी करीबी का हाथ होने की आशंका जता रहे हैं।

चोर ने दुकान में रखे सामान को बिखेर दिया

चोर ने दुकान में रखे सामान को बिखेर दिया

धानेपुर थाना क्षेत्र के देवरिया अलावल गांव के रहने वाले अरशद की कस्बा बग्गीरोड में मेडिकल स्टोर की दुकान है। शनिवार की देर शाम को अरशद दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। रात में उसके दुकान में अज्ञात चोर घुस गया और उसने बड़े ही इत्मीनान से दुकान को खंगाला। दुकान में रखी दवाइयों को उसने इधर-उधर बिखेर दिया। जाते समय चोर ने दवा के एक गत्ते पर मेडिकल स्टोर संचालक के लिए मैसेज भी लिखा।

चोर ने लिखा 'आई लव यू' और चुराया हजारों का सामान

चोर ने लिखा 'आई लव यू' और चुराया हजारों का सामान

चोर ने मेडिकल स्टोर संचालक को न सिर्फ आई लव यू लिखा बल्कि यह चेतावनी भी लिखी कि डियर, मैंने तेरी सारी दुकान चोरी कर ली है और तेरा सारा नुकसान मैंने ही किया है। सुबह जब अरशद दुकान पर पहुंचा तो यह देखकर वह अवाक रह गया। अरशद के मुताबिक चोर करीब 35 हजार रुपये का सामान ले जाने में कामयाब रहा। गत्ते पर लिखे इस मैसेज को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा होती रही। थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी का कहना है कि इस घटना में मेडिकल स्टोर संचालक के किसी करीबी का हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल मामले की छनबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें- भदोही: स्कूल वैन में मासूम बच्चों को जलता-तड़पता छोड़कर भाग गया ड्राइवर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+