Kaiserganj Lok Sabha: '29 अप्रैल से दाबम दाब...', बृजभूषण शरण सिंह का Video Viral, बोले- पूरी बारात है तैयार

Kaiserganj Lok Sabha Brijbhushan Sharan Singh: कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभी तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट दिया जाएगा या नहीं अभी तक इस बात का भी खुलासा नहीं हो पाया है।

इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में बृजभूषण शरण सिंह यह कहते हुए सुन जा रहे हैं कि " हम 27 तारीख तक टिकट का इंतजार करेंगे उसके बाद 29 तारीख को दाबम दाब मचा देंगे।'

kaiserganj-lok-sabha-video-of-brijbhushan-sharan-singh-said-the-entire-procession-is-ready

बताया जा रहा है कि कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को बृजभूषण शरण सिंह चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होने के लिए गए थे। यहीं पर लोगों ने उनसे टिकट को लेकर पूछा जिसको उन्होंने बयान दिया।

पूरी बारात तैयार, दूल्हे का इंतजार
बृजभूषण शरण सिंह ने इस दौरान यह भी कहा कि कैसरगंज लोकसभा के लिए पूरी बारात तैयार है, केवल दूल्हे का इंतजार है। उन्होंने कहा कि दूल्हा कोई भी हो सकता है लेकिन हम अपनी पूरी तैयारी किए हुए हैं। 29 तारीख को दाबम दाब मचा देंगे।

... तो बीजेपी से बगावत कर सकते हैं बृजभूषण शरण सिंह
कहा जा रहा है कि चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि टिकट की घोषणा न किए जाने के चलते हम 55 दिन पीछे हो गए हैं। टिकट न दिए जाने से हम उस तरीके से प्रचार नहीं कर पा रहे हैं, जिस तरीके से हमें प्रचार करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि जितना समय हम लोग बर्बाद कर रहे हैं चुनाव उतना ही कठिन होता जा रहा है। मौजूद कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि आप लोग गांव गांव जाकर मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराएं।

इस बीच यह भी बात सामने आ रही है कि अभी तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिया गया है ऐसे में यदि उन्हें टिकट नहीं दिया जाता है तो वह बीजेपी से बगावत कर सकते हैं। फिलहाल, स्थिति स्पष्ट होने में अभी 4 दिन का और समय लग सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+