घर से फरार हुआ हत्यारा पति, पीछे छोड़ गया बीवी की रक्तरंजित लाश

Gonda news, गोड़ा। अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था लेकिन वही पति हत्यारा बन बैठा। दरअसल यूपी के गोंड़ा जिले में ऐसी ही एक दिल दहला देनी वाली वारदात सामने आई जहां पति ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी।

husband brutally killed his wife by a sharp weapon

दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना खरगूपुर थाना क्षेत्र के बदरिया दरगाही गांव की है। जहां रहने वाली सरोज कुमारी की उसके ही पति अलगू ने बांके से गला काट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं इतने से भी जब उसका जी नहीं भरा तो उसने पत्नी के शरीर पर कई अन्य जगहों पर भी बांके से प्रहार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद उसका पति अलगू मौके से फरार हो गया।

अलगू के परिवार में उसके चार बच्चे श्रवण रोशनी कुलदीप व संदीप भी हैं। जो घटना के वक्त मौके पर नहीं थे। हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। हत्यारे पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीमें भी गठित की हैं। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार के मुताबिक हत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। हत्यारे पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है उसके मिलने के बाद ही आगे कुछ बताया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: राज बब्बर को मुरादाबाद से टिकट के बाद पुलिस-कांग्रेसियों के बीच झड़प

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+