राज बब्बर को मुरादाबाद से टिकट के बाद पुलिस-कांग्रेसियों के बीच झड़प
Moradabad News, मुरादाबाद। कांग्रेस से मुरादाबाद लोकसभा सीट पर राज बब्बर के टिकट की घोषणा के बाद ही मुरादाबाद कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी खुशी का इजहार करते हुए कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौक में जमा होकर नारेबाजी करते हुए जश्न मनाने लगे।

रात के साढ़े दस बजे पटाखों के साथ हंगामा काट रहे कांग्रेसियो की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बीच सड़क हंगामा कर रहे कांग्रेसियो को पुलिस ने रोकना चाहा। कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें दूर तक दौड़ा दिया। इसके पहले पुलिस से तीखी बहस हुई।

बिना किसी परमिशन के जुलूस निकलना आचारसंहिता का उल्लंघन माना जाता है जिसके बाद मुरादाबाद पुलिस नियमानुसार कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं मौके पर मौजूद काग्रेसियों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा है कि यूपी में भाजपा सरकार है तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: दबंगों और पुलिस से पीड़ित परिवार खुदकुशी करने टंकी पर चढ़ा, मौके पर पुलिस












Click it and Unblock the Notifications