कक्षा 9 के छात्र को दिल दे बैठी चार बच्चों की मां, घर वालों को रास नहीं आई मोहब्बत तो उठाया ये कदम

कक्षा 9 के छात्र को दिल दे बैठी चार बच्चों की मां, घर वालों को रास नहीं आई मोहब्बत तो उठाया ये कदम

गोंडा, 01 अप्रैल: प्रेम-प्रसंग का एक अजीबो-गरीब मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सामने आया है। यहां कक्षा 9 के छात्र को चार बच्चों की अपना दिल दे बैठी। हालांकि, जब इस बात की जानकारी उनके घर वालों को हुई तो उन्हें इस रिश्ते को ना मंजूर कर दिया। जिसके बाद महिला ने अपने बच्चों की फिक्र किए बगैर फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, इसकी जानकारी जब उसके 17 वर्षीय प्रेमी को हुई तो उसने भी घर के बाहर जाकर आत्महत्या कर ली।

Gonda News: Mother of four children extreme step with minor lover

वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला गोंडा जिले कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गुरुवार को एक महिला और 17 वर्षीय नाबालिग ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि चार बच्चों की मां और नाबालिग में प्रेम संबंध था।

महिला का पति बाहर रहकर कमाई करता है। बताया जा रहा है कि मृतका गुड़िया उर्फ निराला और पिंटू रिश्ते में देवर-भाभी लगते थे। दोनों के बीचहंसी-मजाक का रिश्ता कब मोहब्बत में बदल गया था, इसकी परिवार वालों को भनक तक नहीं लगी थी। दोनों एक-दूसरे से चोरी-छिपे मिलने लगे थे। शक होने पर जब परिवार वालों ने तहकीकात की तो इसका खुलासा हो गया। परिवार वालों ने दोनों के इस रिश्ते पर कड़ी नाराजगी जताई। इसी कारणवश लोकलाज के भय से महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इसकी खबर सुनते ही पिंटू ने भी गांव से दूर जाकर एक आम के पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि मृतक महिला की दो लड़की और दो लड़के हैं। बड़ी लड़की 12 वर्ष और छोटी 10 वर्ष की है। लड़कों की उम्र 8 और 5 वर्ष है। मृतक पिंटू कश्यप क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों मृतक एक ही बिरादरी के थे और दोनों का घर आसपास ही था। घटना की सूचना पर सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, एसओ कौड़िया प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी दुबहा बृजेन्द्र गौड़ मौके पर पहुंचे।

एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि गुड़िया उर्फ निराला घर के अंदर पंखे के हुक से साड़ी का फंदा गले में डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिंटू ने गांव से 200 मीटर दूर संतोष के खेत में लगे आम के पेड़ में रस्सी से गले में बांध कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर कर ली। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+