यूपी में बिजली विभाग का अजीबोगरीब कारनामा, झोपड़ी में रह रही महिला को दिया कनेक्शन, मीटर पेड़ पर लटकाया
Gonda News,(गोंडा)। यूपी के गोंडा में बिजली विभाग का कारनामा इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल सौभाग्य योजना के तहत 31 दिसंबर तक हर गांव में बिजली पहुंचाने व कनेक्शन देने के टारगेट था। इसे पूरा करने के चक्कर में बाबा कुट्टी गांव में झोपड़ी में रहने वाली एक महिला सावित्री देवी को भी बिजली का कनेक्शन दिया गया। बिजली का कनेक्शन देने के बाद झोपड़ी के सामने आम के पेड़ पर मीटर लटका दिया गया। इससे नाराज महिला ने बताया कि एक तो पक्का मकान नहीं है और झोपड़ी में परिवार रहता है। साथ ही बिजली का कनेक्शन दे दिया गया जिससे खतरा हो गया है।

कभी भी आंधी पानी से शार्टसर्किट से झोपड़ी में आग लग सकती है और हम लोगों की जान जा सकती है। ग्रामीणों कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना कई बार आया पर मिला नही। इनके पास नहीं है तो फिर बिजली देने का क्या मतलब।

इस मामले में मंडल के मुख्य अभियंता ने कहा कि हम लोग सौभाग्य योजना के तहत तेजी से कार्य कर रहे हैं। सोलह ब्लॉकों में जो अविद्युतकृत है। उनमे तेजी से कार्य कराया जा रहा है। पेड़ों पर मीटर लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा कहीं हुआ है तो जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications