CM योगी ने गोंडा में मेडिकल कालेज का किया शिलान्‍यास, कहा- अगले सत्र में शुरू हो जाएंगे प्रवेश

गोंडा, 27 अक्टूबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले को मेडिकल कॉलेज समेत 1132 करोड़ रुपए के परियोजनाओं की सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ का वितरण किया। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2022-23 में अगले सत्र में इस मेडिकल कालेज में प्रवेश भी शुरू हो जाएगा। इस संकल्‍प के साथ हम मेडिकल कालेज का शिलान्‍यास कर रहे हैं।

CM Yogi laid foundation stone of Govt Medical College and several development projects in Gonda

सीएम योगी ने दी जनपदवासियों को बधाई

सीएम योगी ने कहा कि दीपावली के ठीक पहले 938 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं के शिलान्यास और लगभग 193 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम हो रहा है। मैं जनपद गोंडा वासियों को दिल से बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि अनेक अन्‍य परियोनाएं हैं, जो गोंडा जनपद में शुरू की जा रही हैं। तमाम प्रकार की परियोजनाएं हैं जो समाज, शिक्षा व स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी हैं। साथ ही स्किल डेवलपमेंट से भी जुड़ी हैं।

सीएम योगी ने पूर्व की सरकारों पर पर साधा निशाना

इस दौरान मुख्यमंत्री पूर्व की सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि ये वही क्षेत्र हैं जहां साढ़े चार पहले तक कोई योजनाएं नहीं आती थी, जो आती थी वो बंदरबाट हो जाती थीं। यहां पर अब बाढ़ आम जनजीवन को अस्‍त व्‍यस्‍त नहीं कर पा रही है। प्रदेश में जनप्रतिनिधियों के माध्‍यम से काम किया जा रहा है। पहले देवीपाटन और गोंडा पहुंचने में 3 साढे़ 3 घंटे लगते थे, वहीं अब केवल सवा घंटे लगते हैं।

कांग्रेस के पाप का परिणाम आतंकवाद है: सीएम योगी

सीएम योगी ने इस दौरान आतंकवाद के बहाने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पाप का परिणाम आतंकवाद है। कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति के कारण कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ा था, लेकिन अब कश्मीर विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+