'भगवान श्रीराम के वंशज हैं असदुद्दीन ओवैसी', BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा

गोंडा, 16 फरवरी: उत्तर प्रदेश में पहले और दूसरे चरण के विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो चुकी है। हालांकि, चुनावी सरगर्मियां के बीच राजनेताओं के बयान चर्चाओं में बने हुए हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और कैसरगंज से लोकसभा सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा दिया बयान चर्चाओं में आ गया है। दरअसल, भाजपा सांसद ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को 'भगवान राम का वंशज' बताया।

Recommended Video

    'भगवान श्रीराम के वंशज हैं असदुद्दीन ओवैसी', BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा
     BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh says Asaduddin Owaisi is a descendant of Lord Shri Ram

    कैसरगंज सीट से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार 14 फरवरी को अपने बेटे व गोंडा से बीजेपी प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कहीं। इस दौरान उन्होंने मंच से विरोधियों पर जमकर निशाना साधा और भाजपा की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'असदुद्दीन ओवैसी का झगड़ा अखिलेश यादव से है, क्योंकि अखिलेश मुसलमान का वोट चाहते तो हैं, लेकिन मुसलमानों को खुलकर के क्रेडिट नहीं देना चाहते है। मुसलमान नेताओं को साथ बैठाना नहीं चाहते हैं।'

    अखिलेश एक नंबर का धोखेबाज
    बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'अखिलेश एक नंबर के धोखेबाज। बाप को धोखा दे दिया, चाचा को धोखा दे दिया। धोखा देना उनका काम है। अब स्वामी प्रसाद मौर्या को भी धोखा दे दिया। मौर्या भी सपा में जाकर लुट गए। 20-30 सीट का वादे करके उनको लेकर गए थे, उनको कुछ मिला नहीं। ओवैसी और अखिलेश की लड़ाई इसलिए है कि मुस्लिम की लीडरशिप किसके हाथों होनी चाहिए।'

    ओवैसी को बताया भगवान श्रीराम का वंशज
    ओवैसी को अपना मित्र बताते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक, वो पुराना क्षत्रिय है। सिंह ने कहा कि ओवैसी भी श्रीराम के वशंज हैं, ईरान से नहीं आये हैं। दावा किया कि मेरे पास पर्याप्त प्रमाण तो नहीं है लेकिन मैं इसकी जानकारी जुटा रहा हूं। सांसद का यह बयान खासा चर्चा में है। इसके पहले उन्होंने जिले के मुसलमानों को कलहंस ठाकुर कहकर चर्चा बढ़ाई थी। अब वह लगातार कई तरह के बयानों से चर्चा में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+