गोवा में जल्द हटेंगे सारे कोरोना प्रतिबंध ,100% क्षमता के साथ कैसीनो-बार को खोलने की सलाह

गोवा में जल्द हटेंगे सारे कोरोना प्रतिबंध ,100% क्षमता के साथ कैसीनो-बार को खोलने की सलाह

पणजी, 03 मार्च: गोवा में जल्द ही कोरोना वायरस के कारण लगाए गए सारे प्रतिबंधों को हटा दिए जाएंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने को कहा है कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मैच, कैसीनो और मूवी हॉल जल्द ही पूरी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, राज्य में कोरोना पॉजिटिविटी दर में गिरावट हुई है, जिसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार आईएसएल मैचों, कैसीनो और मूवी हॉल को जल्द ही पूरी क्षमता के साथ खोलेगी।

Pramod Sawant

गुरुवार (03 मार्च ) को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ''कम सकारात्मकता दर और कोरोना के मामलों को देखते हुए, विशेषज्ञ समिति ने 100% क्षमता के साथ आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की सलाह दी है। सरकार क (04 मार्च) तक फैसला लेगी और कैसीनो सहित गतिविधियों को फिर से शुरू करेगी।''

प्रमोद सावंत ने कहा कि कोविड-19 प्रबंधन के लिए राज्य सरकार की विशेषज्ञ समिति ने पहले ही इनडोर और बाहरी गतिविधियों में 100 प्रतिशत कार्यात्मक क्षमता की सिफारिश की है जो वर्तमान में 50 प्रतिशत क्षमता पर चल रही है और इस मुद्दे पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि गोवा ने बुधवार को कोविड-19 के 16 नए मामले दर्ज किए हैं और संक्रमण के कारण तीन लोगों की मौत हो गई।

गोवा कोविड प्रबंध के एक सदस्य ने कहा कि गोवा में गिरते कोलिड​​-19 ग्राफ को देखते हुए, राज्य सरकार की विशेषज्ञ समिति ने सोमवार को सिफारिश की कि पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों को इनडोर गतिविधियों तक पहुंच की अनुमति दी जाए और ऐसी सुविधाओं पर सभी प्रतिबंध हटा दिए जाएं। अगर यह सिफारिश मान ली जाती है तो कैसीनो और थिएटर जैसी इनडोर गतिविधियों को बड़ी राहत मिलेगी।

समिति ने यह भी सिफारिश की है कि स्कूलों को छात्रों के बीच आवश्यक सामाजिक दूरी को खत्म करते हुए शत-प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+