बीजेपी का साथ छोड़ने के बाद अब ममता बनर्जी के साथ जाएगी ये पार्टी
पणजी, 30 अक्टूबर: गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दलों ने अपनी तैयारियां जोरों पर है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी गोवा में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी हुई है। तो वही दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी ने भी गोवा में डेरा डाला हुआ है। इस बीच खबर आ रही है कि टीएमसी के साथ गोवा फॉरवर्ड पार्टी का गठबंधन लगभग तय है। फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से पणजी में मुलाकात की।

Recommended Video
इस मीटिंग से पहले गोवा फॉरवर्ड पार्टी चीफ विजय सरदेसाई ने ट्वीट करते हुए कहा था 'इस भ्रष्ट और सांप्रदायिक शासन को खत्म करने के लिए विपक्षी एकता महत्वपूर्ण है। आइए 2022 के बारे में गंभीर हों'। वहीं विजय सरदेसाई से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि हमने इस मसले पर चर्चा की कि मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ें।
बीजेपी के खिलाफ क्षेत्रीय दल एक साथ!
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई ज्यादा है। रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। जीएसटी से कारोबार प्रभावित, निर्यात घटा लेकिन बीजेपी इन मुद्दों को हल करने के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा 'अच्छे दिन' लाएंगे, लेकिन वे इस देश को खत्म कर रहे हैं। वहीं फॉरवर्ड पार्टी के मुखिया से मुलाकात के बाद ममता 'दीदी' ने कहा, 'हमने इस मामले पर चर्चा की कि आइए मिलकर चलकर भाजपा के खिलाफ लड़ें। हम वोटों के बंटवारे से बचना चाहते हैं। इसलिए क्षेत्रीय दल, जो भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ चल सकें।
गठबंधन पर होगी चर्चा
इधर, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने कहा कि ममता बनर्जी क्षेत्रीय गौरव की प्रतीक हैं, हम भी एक क्षेत्रीय दल हैं। हम उनके हालिया बयान का स्वागत करते हैं कि भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना चाहिए। मैं आज उनसे मिला और हम अपनी पार्टी में इस पर चर्चा करेंगे।
बीजेपी सरकार में डिप्टी सीएम विजय सरदेसाई थे
आपको बता दें कि गोवा विधानसभा में फॉरवर्ड पार्टी के तीन विधायक हैं। गोवा में सरकार बनाने में यह पार्टी काफी अहम किरदार निभाती है। याद दिला दें कि सरदेसाई पिछली बीजेपी सरकार में डिप्टी सीएम थे, लेकिन इसी साल अप्रैल में उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी के के साथ अपना गठबंधन खत्मम कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications