महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में शिवसेना-कांग्रेस साथ! विधानसभा चुनाव से पहले बनने जा रहे नए समीकरण
मुंबई, 03 जनवरी: महाराष्ट्र जैसे गठबंधन की चर्चाएं अब गोवा में भी तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जहां सियारी दलों ने गोवा में अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। वहीं सोमवार को शिवसेना के सांसद और नेता संजय राउत ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए एआईसीसी गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव सहित कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की।

इस बैठक के बाद साफ हो गया है कि महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में भी कांग्रेस-शिवसेना हाथ मिला सकती है। विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के नेताओं ने गठबंधन को लेकर एक मीटिंग की, जिसकी तस्वीर शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट पर पोस्ट की।
अपने ट्वीट में शिवसेना नेता संजय राउत ने लिखा कि 'गोवा विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस के प्रमुख नेताओं दिनेश गुंडू राव, दिगंबर कामत और गिरीश चोडनकर के साथ विस्तृत चर्चा की गई। मेरे गोवा के साथी जीवन कामत और जितेश कामत भी मौजूद थे। गोवा में महा विकास आघाडी (एमवीए) जैसे गठबंधन की संभावना पर विस्तार से चर्चा हुई।'
आपका बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना ने बीजेपी के साथ चुनाव लड़ा था, लेकिन परिणाम आने के बाद दोनों दलों में सरकार बनाने को लेकर अबनब हो गई थी, जिसके बाद शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर महा विकास आघाडी गठबंधन करके सरकार बनाई।
ऐसे में महाराष्ट्र के बाद अब पहली बार दोनों दलों के बीच गठबंधन होगा। वहीं इससे पहले गोवा में कांग्रेस विजय सरदेसाई की पार्टी गोवा फॉरवर्ड पार्टी से पहले गठबंधन कर चुकी है। बता दें कि 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में फरवरी-मार्च में चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतरकर अपनी तैयारियों को धार लगा रही है। गोवा के रण में आम आदमी पार्टी, टीएमसी भी पूरी कोशिश के साथ जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications