गोवा महिला कांग्रेस पीएम मोदी और अमित शाह को भेजेंगी चूड़ियां
गोवा कांग्रेस की महिला मोर्चा का कहना है कि गुजरात में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर हुए हमले के विरोध में वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को चूड़ियां भेजेगी।
नई दिल्ली। गोवा कांग्रेस की महिला मोर्चा का कहना है कि गुजरात में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर हुए हमले के विरोध में वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को चूड़ियां भेजेगी। शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित बनासकांठा जिले के दौरे के बीच जयेश नाम के एक शख्स ने राहुल की कार पर कथित रूप से पत्थर फेंका था।

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि जयेश बीजेपी युवा मोर्चा का स्थानीय पदाधिकारी है। हालांकि पुलिस ने जयेश दर्जी उर्फ अनिल राठौड़ को राहुल की कार पर पत्थर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस समिति की अध्यक्ष प्रतिमा कोटिन्हो ने कल संवाददाताओं से कहा था, "हम अपने घरों से जमा की गई चूड़ियों के डिब्बे प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और हमारे नेता की कार पर पत्थर फेंकने वाले को भेजेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "भारत एक लोकतांत्रिक देश है। कोई कहीं भी बिना डरे जा सकता है।"












Click it and Unblock the Notifications