उत्तराखंड के बाद अब गोवा जाएंगे अरविंद केजरीवाल, किया बदलाव का वादा

नई दिल्ली, जुलाई 12: दिल्ली में अपनी सत्ता जमाने के बाद एक बार फिर आम आदमी पार्टी और राज्यों में अपनी धमक बढ़ाने के लिए बेकरार नजर आ रही हैं। अगले साल यानी 2022 में 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इन छह की छह राज्यों में आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। रविवार को पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कई चुनावी वादे करने के एक दिन बाद सोमवार को केजरीवाल ने ट्विटर का सहारा लेते हुए गोवा में 'गंदी राजनीति' को खत्म करने का वादा किया है।

Arvind Kejriwal

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए अपने गोवा दौरे का ऐलान करते हुए कहा कि गोवा बदलाव चाहता है। विधायकों की खरीद-फरोख्त करने वाली पार्टियां काफी हैं। गंदी राजनीति के लिए काफी है। गोवा विकास चाहता है। धन की कोई कमी नहीं है, केवल ईमानदार इरादे की कमी है। गोवा ईमानदार राजनीति चाहता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कल (13 जुलाई) गोवा में मिलते हैं।

इससे पहले रविवार को केजरीवाल ने उत्तराखंड के लोगों से चुनावी वादे किए थे, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार उत्तराखंड में आती है तो यहां के लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। साथ ही पुराने बिजली के बिल माफ करते हुए किसानों को मुफ्त बिजली मुहैया कराई जाएगी। बता दें कि तटीय राज्य गोवा में साल 2022 में विधानसभा चुनाव निर्धारित है। हालांकि 2017 के चुनाव के दौरान आप का यहां प्रदर्शन खराब था, जिसमें उसके कई उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

आपको बता दें कि देश के 6 राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, गुजरात और हिमाचल में आगामी चुनावों के मद्देनजर एक बार फिर आप आदमी पार्टी अपनी सियासी जमीन मजबूर करने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। केजरीवाल ने गुजरात और पंजाब का भी दौरा किया है, जहां लोगों से कई चुनावी वादे किए और उनको पूरा करने का दम भी भरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+