UP News: सांप के काटने से पत्नी की मौत, सदमे से पति की भी मौत, तीन बच्चे अनाथ हो गए
UP Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। गाजीपुर जनपद में एक महिला को सांप ने काट लिया। सांप काटने के बाद महिला के परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर होने से मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद उसके परिवार के लोग उसे लेकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच महिला के पति को इस बात की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद महिला का पति यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और उसकी जान चली गई।

पति-पत्नी की मौत हो जाने के बाद उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं। वहीं इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
यह पूरा मामला गाजीपुर जनपद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली 32 वर्षी है शांति देवी अपने घर में काम कर रही थी। काम करने के दौरान ही उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया।
काटने के बाद वह चीखने चिल्लाने लगी और थोड़ी ही देर में वह बेहोश हो गई। बेहोश होने के बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन उसे तत्काल रसूलपुर स्थित एक संस्थान में ले गए जहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है की घटना के दौरान उसका पति रामप्रवेश किसी काम से बाहर गया हुआ था। रामप्रवेश लौट कर आया तो लोगों ने उसे सूचना दी। सूचना मिलते ही वह अचानक अचेत हो गया। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी भी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दंपति मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। दोनों के विक्की और अरुण नामक दो बेटे हैं तथा ममता नामक एक बेटी है। दंपति की मौत हो जाने के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल है। वहीं इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications