UP News: रात में चेकिंग कर रही थी पुलिस, बाइक से पहुंचा 25 हजार का इनामी बदमाश, दोनों तरफ से चलने लगी गोलियां

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में रात में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 25000 इनामी एक बदमाश वहां पहुंच गया। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम पर फायर करते हुए बदमाश वहां से भागने लगा तो पुलिस टीम ने उसका पीछा कर लिया। उसके बाद पुलिस ने उसे घेर लिया। घेर जाने के बाद भी बदमाश पुलिस टीम पर गोली चलाता रहा। इस बीच पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई।

up-news-police-was-checking-at-night-a-criminal-with-a-bounty-of-25-thousand-arrived-on-a-bike

गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गया। उसके बाद पुलिस टीम उसके पास पहुंची। तलाशी लेने के बाद पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और 20000 रुपया बरामद किया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी बलवंत कुमार द्वारा बताया गया कि सोमवार रात में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर द्वारा अंडरपास के समीप चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ही एक संदिग्ध युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा।

पुलिस टीम द्वारा उसे रोकने का इशारा किया गया तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग करते हुए बाइक लेकर भागने लगा। उसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा कर लिया। करीमुद्दीनपुर थाने की पुलिस द्वारा मोहम्मदाबाद थाने की पुलिस को भी सूचना दी गई है।

सूचना मिलने के बाद हाटा नहर पुलिया से पहले मानिकपुर गांव में जाने वाले रास्ते पर घेरेबंदी कर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस को देखकर उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया। गिरने के बाद वह पुलिस टीम पर गोली चलाने लगा।

आत्म रक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में जाकर लगी। उसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और इस गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि पकड़ा गया बदमाश वाराणसी का रहने वाला सूरज शर्मा है। सूरज के खिलाफ गाजीपुर में 25000 रुपए का इनाम घोषित था। फिलहाल पुलिस द्वारा घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करते हुए उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+