UP News: 'गर्लफ्रेंड की खातिर' माता-पिता और भाई को उतारा मौत के घाट, पुलिस को भी करता रहा गुमराह, जानें मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के नंदगंज में रविवार-सोमवार की रात्रि में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी और बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। छोटे बेटे द्वारा बताया गया था की घटना के दौरान वह गांव में आर्केस्ट्रा में डांस देखने गया था।
आर्केस्ट्रा कार्यक्रम से वापस लौट कर आने के बाद उसे इस मामले की जानकारी हुई। फिलहाल सोमवार को पुलिस ने तीनों की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी थी। मंगलवार को पुलिस द्वारा हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक के छोटे बेटे की शादी उसके गर्लफ्रेंड से नहीं कराई जा रही थी जिसको लेकर वह काफी नाराज था। इसी बात के चलते उसने अपने माता-पिता और बड़े भाई की गला रेत कर हत्या कर दी थी। क्योंकि आरोपी नाबालिग है ऐसे में उसे मीडिया के सामने भी पेश नहीं किया गया।
दो साल से करता है प्यार
आरोपी किशोर द्वारा बताया गया कि गांव की रहने वाली एक लड़की से वह पिछले 2 साल से प्यार करता है। वह उसे लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। इतना ही नहीं परिवार के लोग उससे शादी न करने का दबाव बना रहे थे।
इसी बात को लेकर आरोपी काफी नाराज चल रहा था। उसने यह भी कहा कि 6 जुलाई की रात में वह अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। इसी दौरान उसके पिता मुंशी राम ने देख लिया और सिम कार्ड निकाल लिया तथा मोबाइल को तोड़ दिया।
उसके बाद आरोपी किशोर द्वारा अपने परिवार के लोगों को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। इसी कड़ी में सोमवार की रात्रि में उसके गांव में एक बारात आई थी और अपने माता-पिता और करने के बाद वह आर्केस्ट्रा देखने चला गया। आर्केस्ट्रा देखकर लौट के बाद वह दूसरे के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाते हुए चीखने चिल्लाने लगा।
फिलहाल पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा मंगलवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया। खुलासा करने के बाद जब लोगों को यह पता चला कि बेटे ने ही तीन लोगों की हत्या की थी तो लोग हैरान रह गए। मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications