'अखिलेश बाबू के चश्मे में दो कांच हैं...,' गाजीपुर में अमित शाह ने क्यों कही ये बात ?
गाजीपुर, 04 मार्च: गाजीपुर के जखनिया में गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। शाह ने अखिलेश यादव पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश बाबू के चश्मे में दो कांच हैं, उनकी दाईं आंख से एक धर्म दिखाई पड़ता है, जिसमें आप और हम नहीं हैं। बाईं आंख से एक जाति दिखाई देती है जिसमें भी आप और मैं नहीं हैं।

शाह ने कहा - हम यूपी को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे
अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों के कल्याण का काम करने वाली सरकार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश में चुनकर भेजिए, हम यूपी को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे। शाह ने कहा कि यूपी में पहले गरीबों के घर में बिजली नहीं आती थी। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश में 18 से 24 घंटे तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। गरीबों के घर में आज बिजली पहुंच रही है। शाह ने एक बार फिर दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 6 चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इन चुनावों में निश्चित हो चुका है कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश में फिर से एक बार 300 पार वाली भाजपा सरकार बनने जा रही है।
सीएम योगी की चंदौली और मिर्जापुर में रैली
Recommended Video
उधर, चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 6 चरणों के चुनाव रुझान बताते हैं कि बीजेपी का स्कोर पौने 300 पार कर चुका है। 10 मार्च को जब चुनाव परिणाम आएंगे तब पूर प्रदेश में सिर्फ बीजेपी ही दिखाई देगी और इस भय से सपा बसपा के कई नेताओं ने अभी से विदेश भागने के लिए अपनी बुकिंग करनी शुरू कर दी है। सीएम योगी ने कहा कि जिन्होंने 70 सालों तक आपको पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसाया, वोट की चोट से इनको इतना तरसाओ कि आने वाले समय में राजनीति का अपराधीकरण करने वाले, राजनीति में वंशवाद फैलाने वाले लोग फिर से सार्वजनिक जीवन में आकर आपका शोषण करने का दुस्साहस न कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications