'ये गाजीपुर के लोगों की जीत है, 8 महीने से धमकाया जा रहा था...' फैसले के बाद बोले अफजाल अंसारी

गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी पर गैंगस्टर के मामले में हाई कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद अफजाल अंसारी का बयान सामने आया है। फैसला सुनाए जाने के बाद अफजाल अंसारी ने सोमवार को अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से बात की।

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह गाजीपुर की जनता की जीत है। पिछले 8 महीने से गाजीपुर की जनता को डराया धमकाया रहा था और उन्हें अफजाल अंसारी का साथ छोड़ने की धमकी दी जा रही थी। लेकिन गाजीपुर की जनता ने उनके ऊपर विश्वास बनाए रखा।

this-is-the-victory-of-the-people-of-ghazipur-said-afzal-ansari-after-the-verdict

उन्होंने अभी कहा कि गाजीपुर की महान जनता जिनका विश्वास अफजाल अंसारी ने बार-बार जीता है, उसे जनता को भयभीत किया गया था। अफजाल अंसारी ने यह भी कहा कि यह जीत जनता की जीत है और जीत का सेहरा उनकी दुआओं के सिर पर।

आगे उन्होंने कहा कि यह आशीर्वाद और दुआ देने वाले और सच्चाई के साथ रहने वालों की जीत है। साजिश करने वाले और बुराई जाने वालों की पराजय का दिन है। इसके साथ ही अफजाल अंसारी नहीं अभी कहा कि मैं प्रयास करूंगा कि जल्द से जल्द लोकसभा के कार्यवाही में शामिल हो जाऊं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजविरोधी लोगों ने मुझे गैंगेस्टर बना दिया था। उनको अपने षड्यंत्र में सफलता मिली थी। आज हमें राहत नहीं मिली है इंसाफ मिला है और सजा का आदेश रद्द किया गया है। जिन लोगों ने भी न्याय के पक्ष में दुआएं दी हैं, आशीर्वाद दिया है, उन सबके लिए पहले से ऋणी हूं और जीवन भर ऋणी रहूंगा।

दरअसल, गाज़ीपुर एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा मुख्तार अंसारी के मामले में फैसला सुनाए जाने के बाद उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में फैसला कोई चुनौती दी थी। इस मामले में हाई कोर्ट द्वारा औजार अंसारी को जमानत दे दी गई थी लेकिन सजा पर रोक लगाई जाने से इनकार कर दिया गया था।

उसके बाद इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही थी। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी मुद्दा काफी गर्म रहा। यही कारण था कि अफजल अंसारी ने अपनी बेटी का भी नामांकन कराया था। फिलहाल इस मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने 4 जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में सजा रद्द करने का फैसला सोमवार को सुनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+