UP News: प्यार ने बनाया कातिल, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, प्रेमिका पहले से ही है सलाखों के पीछे
UP Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में प्रेमिका के साथ जीने-मरने की कसम खाने पर प्रेमी ने प्रेमिका के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी की प्रेमिका और दो साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी वीरू यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ की सूचना पाकर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र भी मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से .32 बोर की एक पिस्टल, .32 बोर के तीन खोखा और एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
शादीशुदा प्रेमिका बोली थी पति को मार दो
दरअसल, गाजीपुर जिले के सिधौना में मोबाइल की दुकान चलाने वाला स्वतंत्र भारती नाम का युवक 29 सितंबर की शाम को अपने घर आ रहा था, तभी उसकी पत्नी ने उसे चॉकलेट लाने के लिए भेजा। जब वह चॉकलेट लाने के लिए गया तो उसकी पत्नी के प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो शक की सुई स्वतंत्र भारती की पत्नी कंचन के ऊपर ही आकर रुकी। पुलिस द्वारा कंचन से पूछताछ की गई तो परत दर परत सच्चाई सामने आने लगी। मामले में पर्याप्त सबूत हाथ लगने के बाद पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जब पढ़ाई से पूछताछ किया तो कंचन ने स्वीकार किया कि वह शादियाबाद थाना क्षेत्र के खुटवा गांव निवासी अपने प्रेमी से अपने पति की हत्या करवाई थी। प्रेमिका द्वारा यह भी बताया गया कि वह अपने प्रेमी के बिना नहीं रह सकती थी। ऐसे में उसने ऐसा कदम उठाया था।
फिलहाल इस मामले में प्रेमिका कंचन और वीरू यादव के सहयोगी गोविंद यादव और गामा बिंद को पहले ही जेल भेज दिया था। वीरू यादव पर 25 हजार का इनाम घोषित कर पुलिस टीम द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी। शनिवार रात में पुलिस ने मुठभेड़ में उसे भी गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications