UP: गाजीपुर में शख्स की गोली मारकर हत्या, कुछ दूरी पर सो रही पत्नी को नहीं लगी भनक, पुलिस जांच में जुटी
UP Ghazipur News: गाजीपुर जनपद में अपने घर के बाहर रात में सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि भूमि विवाद के चलते व्यक्ति की हत्या की गई है।
UP Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में शनिवार की रात्रि में अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह भी है कि मृतक की पत्नी थोड़ी दूरी पर चारपाई पर सोई थी लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी।
सुबह उठने के बाद जब चारपाई पर अपने पति को लहूलुहान हाल में देखी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला की पुकार मचाने लगी उसके बाद घर के आने सदस्य तथा पड़ोस के लोग पहुंचे। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।

यह घटना गाजीपुर जनपद के भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र रामवन गांव के रहने वाले 55 वर्षीय गोविंद चौहान शुक्रवार की रात्रि में खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। उनसे थोड़ी दूरी पर ही उनकी पत्नी भी चारपाई पर सो रही थी।
बताया जा रहा है कि रात में करीब 2 बजे के आसपास अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और अत्याधुनिक हथियारों का प्रयोग करते हुए गोली मारकर गोविंद चौहान की हत्या कर दी गई। गोविंद चौहान की हत्या करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।
सुबह में नींद खुलने के बाद गोविंद की पत्नी जब उन्हें उठाने के लिए उनके चारपाई के पास गई तो वह चीखने चिल्लाने लगी। पत्नी की आवाज सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीणों की भीड़ वहां एकत्र हो गई उसके बाद लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दिया।
हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने मृतक की पत्नी और ग्रामीणों से भी पूछताछ की।
पुलिस का कहना है कि गोविंद की हत्या क्यों की गई अभी इस बात की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि उनकी पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए डेड बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
अधिकारियों की जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद से भी जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती तब तक कुछ भी कहा जाना संभव नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications