Ghazipur News: कोचिंग टीचर बना हैवान! छात्रा के साथ किया गलत काम, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल
Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद से गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा के पिता द्वारा कोचिंग के अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला गाजीपुर जनपद के शादियाबाद थाना क्षेत्र के प्रधान मोड़ के समीप का है। बताया जा रहा है कि प्रधान मोड़ के समीप एक काफी चर्चित कोचिंग सेंटर चलता है।
इस कोचिंग सेंटर में आसपास के गांव से 500 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। बताया जा रहा है कि इसी कोचिंग सेंटर में पूरन राम नामक एक अध्यापक अंग्रेजी पढ़ाता है।
उसे अध्यापक द्वारा अपनी एक छात्रा को झांसी में लेकर उसके साथ रोमांस किया गया इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है की वीडियो बनाने के लिए उसने एक ऐप का सहारा लिया था।
वीडियो बनाने के बाद उसने वीडियो को सेव करने की बजाय उसे शेयर कर दिया। शेयर करते ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्रा के साथ शिक्षक की कालीकरतूत जब लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया।
इस मामले में छात्र के पिता द्वारा थाने पहुंचकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
इस बारे में थाना अध्यक्ष श्याम जी यादव द्वारा बताया गया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications