Ghazipur News: गांव के पानी में है जहर? ग्रामीणों ने पोस्टर लगाकर नेताओं और अफसरों को दी चुनौती

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में एक ऐसा गांव है जहां लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा नेताओं से लेकर अधिकारियों तक को पत्र लिखा गया लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

ऐसे में ग्रामीणों द्वारा अब गांव में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इन पोस्टर को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी ग्रामीणों द्वारा वायरल भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है की शिकायत के बाद भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

ghazipur-news-is-there-poison-in-the-water-of-villages-villagers-challenged-the-leaders

दरअसल, यह गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिकारपुर गांव है। गांव के लोगों का कहना है कि यहां केवल दो हैंडपंप है जिनमें पीने योग्य पानी आता है। जबकि दूसरे हैंडपंप व पेयजल के अन्य संसाधनों से खारा पानी निकलता है।

गांव में करीब 2000 की आबादी है और पानी पीने के लिए सभी लोग केवल दो हैंडपंप पर ही आश्रित हैं। इस मामले को लेकर समाजसेवी सिद्धार्थ राय द्वारा एमएलसी विशाल सिंह चंचल को भी पत्र लिखा गया। पत्र को सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

इसके अलावा उन्होंने गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी को भी पत्र लिखकर शिकारपुर गांव में पेयजल उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। सिद्धार्थ ने पत्र में लिखा है कि आजादी के 77 साल बाद भी शिकारपुर गांव के लोग अभी भी प्यासे हैं गांव में अभी तक साफ पानी नहीं पहुंचा है।

सिद्धार्थ द्वारा पत्र में यह भी लिखा गया है कि ऐसा नहीं है कि यहां पर हैंडपंप की बोरिंग नहीं कर सकते हैं। बोरिंग कराई जाती है लेकिन जितने नीचे तक बोरिंग कराई जाएगी पानी उतना ही खारा मिलता है। इस पानी को पीने के बाद छोड़िए फसलों में डाला जाता है तो फसल भी नष्ट हो जाती हैं।

गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं लोग
सिद्धार्थ राय द्वारा यह भी बताया गया कि गांव में पेयजल की उचित व्यवस्था न होने के चलते खारा पानी पीने के कारण लोगों के गुर्दे खराब हो रहे हैं। इसके अलावा पशुओं में भी विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। यदि इसका समाधान नहीं किया जाता है तो शांतिपूर्ण तरीके से ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए गांव में अलग-अलग स्थान पर और दुकानों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+