Ghazipur News: पति-पत्नी समेत पांच लोगों ने खाया जहर, जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में होता था रोज-रोज विवाद
Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में भूमि विवाद को लेकर एक परिवार के पांच लोगों ने सोमवार को गन्ने के जूस में जहर मिलाकर पी लिया। हालत खराब होने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है की पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से परिवार में विवाद चल रहा था। आए दिन कहा सुनी से अजीज आकर पति-पत्नी और बच्चों ने सोमवार को ऐसा कदम उठा लिया।

यह पूरा मामला गाजीपुर जनपद के दिलदार नगर थाना अंतर्गत जबुरना गांव का है। गांव में सरदार सिंह नामक एक शख्स का परिवार रहता है। सरदार सिंह को तीन बेटे हैं। काफी समय से तीनों बेटे के बीच में बंटवारे की बात चल रही है।
बटवारे को लेकर ही अक्सर सरदार सिंह और उनके दे तो में कहासुनी होती थी। बंटवारे को लेकर विवाद होने के बाद भी सरदार सिंह बेटों के बीच बंटवारा नहीं कर रहे थे और उनकी बात को अनसुना कर दे रहे थे।
इसी बात को लेकर सोमवार को उनका 40 वर्षीय बेटा बृजेश कुमार सिंह अपनी पत्नी शकुंतला, बेटी अंजलि और शिवांगी तथा बेटे जिगर ने जहर खा लिया। बृजेश और उसकी पत्नी ने गन्ने के जूस में जहर मिलाकर पहले बच्चों को पिलाया फिर खुद पी लिया।
बताया जा रहा है कि ज़हर पीने के बाद बच्चे उल्टी करने लगे इसके अलावा बृजेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी शकुंतला भी उल्टी करने लगी। जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो सभी लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज में शकुंतला और उनकी पत्नी तथा बच्चों को भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल इस मामले की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है यदि शिकायत मिलती है तो शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications