कोविड के बीच गंगा नदीं में तैरती मिलीं कई लाशें, जानिए क्या कहा गाजीपुर DM ने
कोविड के बीच गंगा नदीं में तैरती मिलीं कई लाशें, जानिए क्या कहा गाजीपुर DM ने
गाजीपुर, मई 11: हमीरपुर जिले के बाद अब गाजीपुर जिले से काफी डरावनी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां गंगा नदी में कई लाशें देखी गई हैं। दरअसल, यहां गंगा नदी में कई शव उतराते दिखे तो लोगों में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस-प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही गाजीपुर जिलाधिकारी अधिकारियों को मौके पर भेजा हैं, जो इस मामले की जांच कर रहे है। हालांकि, लोगों का कहना है कि ये लाशें कोरोना संक्रमित मरीजों की हो सकती हैं, जो नदीं में बहा दी गई हैं। कोरोना मरीजों की लाश नदी में बहने से लोगों में बीमारी फैल जाने का डर देखा जा रहा है।

गाजीपुर के डीएम एमपी सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गहमर थाना क्षेत्र के गांव गहमर में गंगा नदीं बहती है। सोमवार को गंगा नदी के किनारे से अचानक दुर्गंध फैलने लगी। इससे लोग परेशान हो गए। दुर्गंध का पता लगाने के लिए ग्रामीण गंगा के किनारे पहुंचे तो वहां कई लाशें उतराते हुए मिली। लाशों के देखकर ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को लाशें गंगा नदी में मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने ग्रामीणों को वहां से हटाने के साथ उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि तीन से चार दिनों से घाटों के किनारे शव पड़े हुए थे। वहीं, जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि लाशें मिलने की सूचना पर अधिकारियों को मौके पर भेजा है, जो इस मामले की जांच कर रहे है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये शव कहां से आए थे। बड़ी संख्या में लाशें मिलने के बाद पुलिस ने गंगा किनारे शवों के अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications