Exit Poll: मतगणना से ठीक पहले अफजाल अंसारी ने किया बड़ा दावा, पूर्वांचल में NDA मिलेंगी सिर्फ इतनी सीटें
Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी या फिर इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी इसको लेकर स्थिति मंगलवार दोपहर तक साफ हो जाएगी। लेकिन अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल जारी होने के बाद सभी नेताओं की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
एनडीए गठबंधन के नेता जश्न मनाने की तैयारी करने के साथ ही मंगलवार को चुनाव जीतने के बाद की अन्य तैयारी में लगे हुए हैं। इधर इंडिया गठबंधन के नेता अपनी रणनीति तैयार करने और खुद काे मजबूत बताने में लगे हैं।

मतगणना से ठीक पहले गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का बयान भी सामने आया है। अफजाल अंसारी सहित समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोमवार को गाजीपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अफजाल अंसारी ने कहा कि एग्जिट पोल पूरी तरह गलत है उन्होंने यह भी कहा कि इससे देश में भ्रम की स्थिति बनी है जो अपराध की श्रेणी में आता है। इसके अलावा अफजाल अंसारी ने दावा किया कि एनडीए गठबंधन की सरकार अब नहीं बनने वाली है।
अफजाल अंसारी ने यह भी कहा कि एनडीए गठबंधन जो अब तक सत्ता में था कल वह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन 300 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर रही है।
पूर्वांचल में केवल दो सीटों पर कांटे की टक्कर: अफजाल अंसारी ने कहा कि पूर्वांचल में आज भी मेरा दावा है कि अधिकतर सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं। केवल गोरखपुर और वाराणसी लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
अफजाल अंसारी ने यह भी कहा कि 50 साल की राजनीति अनुभव के आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि इस बार देश में इंडिया गठबंधन की सरकार दिल्ली में बनने जा रही है और पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications