गाजीपुर: मुख्तार के ठिकानों पर ईडी की रेड, सीआरपीएफ जवानों संग छापेमारी करने पहुंची टीम

बाहुबली मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर गुरुवार को ईडी की टीम द्वारा छापेमारी की गई, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दिल्ली, लखनऊ, गाजीपुर और मऊ आदि जनपदों में मुख्तार अंसारी के ठिकानों और मुख्तार के करीबियों के यहां छापेमारी क

गाजीपुर, 18 अगस्‍त: बाहुबली मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर गुरुवार की सुबह ईडी द्वारा छापेमारी की गई। मुख्तार अंसारी के ठिकानों के साथ ही मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी और मुख्तार के करीबियों के यहां भी छापेमारी हुई है। छापेमारी करने के लिए ईडी की टीम सीआरपीएफ के जवानों को अपने साथ लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि गाजीपुर के अलावा मऊ, लखनऊ और दिल्ली में भी स्थिति मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा छापेमारी की गई है।

Recommended Video

    Mafia Mukhtar Ansari के ठिकानों पर ED की Raid, Delhi से UP तक Raid| वनइंडिया हिंदी |*News
    मुख्तार के करीबियों के यहां भी पहुंची ईडी

    मुख्तार के करीबियों के यहां भी पहुंची ईडी

    मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ ही ईडी के अधिकारियों द्वारा मुख्तार के करीबियों के यहां छापेमारी की जा रही है। मुख्तार के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी के मोहम्मदाबाद स्थित घर पर भी गुरुवार को सुबह में ईडी की टीम पहुंची। टीम ने अफजाल अंसारी के घर में छापेमारी किया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवान बाहर घेराबंदी किए हुए थे। ईडी के अधिकारियों द्वारा मीडिया कर्मियों को भी कोई सूचना भी नहीं दी जा रही है। हालांकि गाजीपुर पुलिस अधीक्षक रोहन पी. बोत्रे ने मुख्तार के ठिकानों पर ईडी द्वारा छापेमारी की जाने की पुष्टि की है।

    इन स्‍थानों पर पहुंची टीम

    इन स्‍थानों पर पहुंची टीम

    गाजीपुर में गुरुवार की सुबह पहुंची ईडी की टीम द्वारा टाउन हाल के सराय गली, मिश्र बाजार, मोहम्मदाबाद और रौजा इलाके में मुख्तार के करीबियों के घर छापेमारी की गई। इसमें मुख्तार से संबंध रखने वाले एक ज्वेलर्स और प्रॉपर्टी डीलर तथा ट्रेवल संचालक के नाम सामने आ रहे हैं।

    मुख्तार की पत्नी 6.30 करोड़ की संपत्ति की गई थी

    मुख्तार की पत्नी 6.30 करोड़ की संपत्ति की गई थी

    गाजीपुर पुलिस द्वारा भी मुख्तार अंसारी से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। 13 अगस्त को गाजीपुर के रजदेपुर मोहल्ला में स्थित गाटा संख्या 113 में रकबा 0.394 हेक्टेयर भूमि को कुर्क किया गया, यह भूमि मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां के नाम से थी। इसी तरह फतेउल्लाहपुर गांव में गाटा संख्या 1186 में रकबा 1.507 हेक्टेयर भूमि को कुर्क किया गया। यह भूमि भी मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी के नाम से थी। दोनों जगह कुर्क की गई संपत्ति की कीमत 6.30 करोड़ बताई गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+