Video- विधवा बहू ने ससुर को सरेराह चप्पल से पीटा, देखने वाले भी रह गए दंग
गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र में एक विधवा बहू ने सरेराह ससुर को चप्पल से पीटा वीडियो हुआ वायरल, आरोपी बहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार की जा रही कार्रवाई
गाजीपुर, 09 अगस्त: गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र में एक बहू द्वारा अपने ससुर की चप्पलों से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस द्वारा बहू और उसके पिता तथा उसके भाई को हिरासत में लिया गया है। घायल ससुर को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

थाने से चंद कदम दूरी पर हुई मारपीट
मारपीट की यह घटना सुहवल थाने से चंद कदम दूर की है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक वृद्ध को एक महिला दो पुरुषों के साथ मिलकर मारपीट रही। इस दौरान महिला द्वारा वृद्ध को चप्पलों से पीटा गया। बाद में कुछ लोग वहां बीच बचाव करने पहुंचे और मारपीट कर रहे लोगों को दूर हटाए। मारपीट के दौरान ही वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया और वीडियो बनाने वाले ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जमीन करवाना चाहती अपने नाम
मार खाने वाले बुजुर्ग का नाम सुखदेव सिंह यादव है। सुखदेव के बड़े बेटे बबलू यादव के अनुसार उसके छोटे भाई डब्लू यादव का पहले ही निधन हो चुका है। निधन के बाद से ही डब्लू की पत्नी पुष्पा द्वारा भूमि को अपने नाम करवाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। सुखदेव ने जब जमीन को अपनी बहू पुष्पा के नाम नहीं किया तो पुष्पा और उसके पिता तथा भाई ने मिलकर उसपर जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस का कहना है की जाएगी कार्रवाई
इस मामले में सुहवल थाने के प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वालों को हिरासत में ले लिया गया। वहीं घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications