Mukhtar Ansari की कब्र पर फूल चढ़ाएंगे अखिलेश यादव, परिवार को देंगे सांत्वना, कर सकते हैं मौत की जांच की मांग
Akhilesh Yadav in Ghazipur: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को गाजीपुर पहुंचेंगे। अखिलेश यादव के गाजीपुर पहुंचने से पहले समाजवादी पार्टी के कई नेता शुक्रवार को ही गाजीपुर पहुंच चुके हैं।
गाजीपुर में अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास मोहम्मदाबाद यूसुफपुर फाटक पर पहुंचेंगे। उसके बाद वे काली बाग में स्थित मुख्तार अंसारी के कब्र पर मिट्टी और फूल भी चढ़ाने के लिए जाएंगे।

मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के अलावा परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी देंगे। इसके अलावा मुख्तार अंसारी की मौत से जुड़े कई बिंदुओं को लेकर मुख्तार अंसारी के परिजनों से चर्चा भी करेंगे।
आगे की रणनीति तय करेंगे अखिलेश
गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात करने के बाद अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी मौत मामले में जांच की मांग करने तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर अफजाल अंसारी व परिजनों से बात कर आगे की राजनीति तय करेंगे।
यह भी बता दें कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक पर मैसेज शेयर कर कई सवाल उठाए थे। हालांकि उन्होंने अपने मैसेज में मुख्तार अंसारी का नाम नहीं लिया था।
इधर मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से ही मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्य अखिलेश यादव की राह देख रहे थे। वहीं मुख्तार अंसारी के परिजनों से मिलकर अखिलेश यादव मुस्लिम मतदाताओं में अपनी पैठ मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की मौत से पहले ही मुख्तार अंसारी और मुख्तार अंसारी के वकील तथा भाई अफजाल अंसारी द्वारा मुख्तार अंसारी को जेल में जहर दिए जाने का आरोप लगाया गया था।
वहीं मुख्तार अंसारी की न्याय हिरासत में मौत हो जाने के बाद इस मुद्दे को लेकर अफजाल अंसारी के अलावा मुख्तार के परिवार के सदस्यों द्वारा भी कई बार बयान दिया गया है। इसके अलावा गाजीपुर के लोगों में मुख्तार के परिवार के प्रति सहानुभूति बढ़ी है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मुख्तार अंसारी की मौत अभी भी मुख्तार के परिवार और समर्थकों के सवालों के घेरे में है। ऐसे में मुख्तार के परिवार से अखिलेश यादव की मुलाकात मुख्तार के समर्थकों में अखिलेश के प्रति विश्वास को और मजबूत करेगा। वहीं अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गाजीपुर लोकसभा सीट से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications