Ghaziabad: अपर जिला जज ने फांसी लगाकर दी जान, आवास में लटका मिला शव

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में अपर जिला जज-9 योगेश कुमार ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली है। जज का शव उनके ही आवास पर लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, योगेश कुमार की 17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने अपर जिला जज योगेश कुमार की मौत की पुष्‍ट‍ि की है। उन्‍होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

yogesh kumar additional district judge 9 took extreme step in ghaziabad

सुबह 9 बजे हुई आत्‍महत्‍या की जानकारी

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर में स्थित आवास पर अपर जिला जज-9 योगेश कुमार ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। सुबह 9 बजे मामले की जानकारी होने पर अन्य जज उन्हें यशोदा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से मेरठ के रहने वाले थे योगेश

योगेश कुमार मूल रूप से मेरठ के रहने वाले थे। 17 मार्च 2020 को उनकी गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी। एडीजे के पद पर यह उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी। योगेश के परिवार में पत्नी सुचिता शर्मा और बेटा मनु शर्मा (15 वर्ष) और बेटी नंदिनी (12 वर्ष) हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+