हनीमून पर स्विट्जरलैंड जाना चाहती थी पत्नी, पति ले गया दार्जिलिंग तो हुआ यह अंजाम
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, गाजियाबाद के एक कारोबारी ने अपनी पत्नी की अनचाही मांग से परेशान होकर तलाक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।

हनीमून पर स्विट्जरलैंड जाना चाहती थी पत्नी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोहा कारोबारी की शादी 10 नवंबर 2016 को एटी निवासी एक लड़की से हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने हनीमून पर जाने के लिए स्विट्जरलैंड जाने की इच्छा जताई, पर पति ने पहले से ही दार्जिलिंग के टिकट बुक करा रखे थे। पति ने बताया कि काफी समझाने के बाद वह उसे दार्जिलिंग ले गया। वहां जाने पर पत्नी ने हंगामा कर दिया किया। आरोप है कि पत्नी इसके बाद से तरह-तरह के ताने देकर क्लेश करने लगी।

नहीं हो सका सपना पूरा
पति के मुताबिक, पत्नी ने कहा था कि अगर स्विट्जलैंड जाते तो वहां पहुंचकर साड़ी में चांदनी पिक्चर के सीन की तरह फोटो शूट कराती, लेकिन मेरा सपना पूरा नहीं हुआ। जिसके बाद दोनों विवाद बढ़ता चल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच दूरियां आने लगीं। पति का आरोप है कि साथ रहने पर वह हमेशा छोटी बातों पर क्लेश रखती थी। कई बार समझाने के बाद भी नहीं सुनती और न ही पारिवारिक स्थिति समझने की कोशिश करती है।

पत्नी को तलाक देने के लिए पति पहुंचा कोर्ट
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी कई बार उसे एटा की जेल में भिजवाने की धमकी तक देती है। इसी बीच पत्नी करीब साल भर से मायके चली गई। कई बार लाने की कोशिश बेकार होने पर उत्पीड़न से परेशान होकर पति ने तलाक दिलाए जाने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 18 दिसंबर तारीख लगाई है। उधर, पत्नी ने करीब एक साल पहले एटा की कोर्ट में भी देहज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications