UP News: पत्नी के मरते ही सगी जवान बेटी को देख बिगड़ी पिता की नियत, 5 साल तक करता रहा दरिंदगी

Ghaziabad UP News: गाजियाबाद जनपद से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। गाजियाबाद में पत्नी की मौत के बाद एक पिता अपनी ही जवान बेटी के साथ पांच साल तक रेप किया।

पांच साल तक पिता अपनी ही सगी बेटी के साथ दरिंदगी करता रहा। यहां तक की वह जब गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात की दवा खिला दिया। बेटी का कहना है कि उसने इसकी जानकारी अपने भाई और मौसी को दी लेकिन उनके द्वारा भी कोई मदद नहीं मिला।

up-news-as-soon-as-his-wife-died-the-fathers-intentions-deteriorated-after-seeing-his-young-daugh

इतना ही नहीं इसकी शिकायत उसने पुलिस से भी की थी। बेटी का आरोप है कि इस मामले में शिकायत करने के बाद पुलिस द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में एक दिन पिता के चंगुल से निकलकर वह कोर्ट पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ।

जांच में पूरा मामला सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसके खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इंसानियत को शर्मसार करने वाले इस मामले को जिसने भी सुना वह हैरान रह गया।

मां की मौत के बाद बिगड़ी पिता की नियत
यह पूरा मामला गाजियाबाद जनपद के मोदी नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां की रहने वाली 18 वर्षीय एक दलित लड़की ने आरोप लगाया कि साल 2018 में बीमारी के चलते उसकी मां की मौत हो गई।

पीड़िता का कहना है की मां की मौत के बाद ही उसका पिता उसे बुरी नजरों से देखने लगा। उसने कहा कि मां की मौत के बाद वह डिप्रेशन में थी और नींद की गोली खाकर सोती थी। इसी का फायदा उठाकर उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि जब उसे पहली बार पता चला तो उसने तुरंत इसकी जानकारी मौसी को दी। मौसी ने मोदीनगर थाने में इसकी शिकायत की लेकिन बाद में परिवार वालों ने पुलिस से मिलकर मामला रफा-दफा करवा दिया।

उसके बाद वह गर्भवती हुई तो गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद सहारनपुर एक अस्पताल में उसका अबॉर्शन करवाया गया। पीड़िता का आरोप है कि परिवार वालों ने अबॉर्शन के सभी कागजात भी जला दिया।

बाल काटकर घर में पिता ने किया कैद
पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता ने उसका बाल काट दिया था, जिससे कि वह बाहर ना निकल पाए। इसके अलावा घर से निकलने के बाद पिता बाहर से दरवाजा बंद करके जाता था। पिता की करतूत को लोगों को बताने के लिए उसने एक बार मोबाइल से वीडियो बना लिया।

वीडियो बनाने के बाद उसने परिवार के लोगों को शेयर किया तो लोग बदनामी का हवाला देते हुए उसे शांत कर दिया। प्रीता का कहना है कि पिता के प्रताड़ना से अजीज आकर उसने जहर खा लिया लेकिन परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए और वह बच गई।

16 अप्रैल 2024 को घर से चोरी छिपे भागी पीडि़ता
उसने बताया कि 16 अप्रैल को भी उसके पिता ने उसके साथ रेप किया। उसी दिन रात में वह परिवार वालों से बचकर किसी तरह घर से निकल गई और रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर पूरी रात गुजारी। उसके बाद गाजियाबाद कोर्ट में पहुंची। कोर्ट द्वारा गाजियाबाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। उसके बाद पीड़िता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद जब जांच पड़ताल शुरू की गई तो पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। उसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में डीसीपी विवेक चंद्र यादव द्वारा बताया गया कि पिता द्वारा जो भी आरोप लगाए गए हैं प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए।

पीड़िता के पिता और परिवार वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अन्य लोगों को इसीलिए अभियुक्त बनाया गया है क्योंकि मामले की जानकारी होने के बाद भी लोगों ने कोई विरोध नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+