यूपी चुनाव : सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के दोनों भाई नहीं डाल सके वोट, वोटर लिस्ट से नाम गायब

गाजियाबाद, 10 फरवरी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से कट जाने की बात सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं एमएलसी राजेंद्र चौधरी के दोनों भाईयों का नाम भी लिस्ट में नहीं मिला, जिस वजह से दोनों वोट नहीं डाल सके। यह बात उन्हें तब पता चली, जब वे वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे। काफी देर तक मतदाता सूची में अपना नाम तलाशते रहे, लेकिन नहीं मिला। बिना वोट डाले ही उन्हें घर लौटना पड़ा।

UP election 2022 sp leader rajendra chaudhary brothers name missing from voter list ghaziabad

दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी गाजियाबाद जिले के कोट गांव में रहते हैं। वह अपने दोनों भाईयों अर्जुन और लखीराम चौधरी के साथ गुरुवार को वोट डालने के लिए एमएमएच कॉलेज स्थित बूथ पर पहुंचे। इससे पहले सपा के बस्ते पर पहुंचकर उन्होंने मतदाता पर्ची बनवाई। इस दौरान उन्हें पता चला कि अर्जुन और लखीराम चौधरी का नाम ही नहीं है। ऐसे में दोनों भाई वोट नहीं डाल सके।

पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में वोटिंग हो रही है। इस चरण में 2.27 करोड़ मतदाता कुल 623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी की लहर बताई जा रही है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को इस बार फिर यहां से मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक और समाजवादी-आरएलडी के उम्मीदवार सुनील चौधरी चुनौती की तरह खड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+