आज से गाजियाबाद में ये रूट कर दिए जाएंगे बंद, इन रास्तों से होकर जाना होगा
गाजियाबाद, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए गाजियाबाद में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। 13 अगस्त को यहां फुल ड्रेस रिहर्सल होगी, जिसकी वजह से 12 अगस्त रात 10 बजे से 13 अगस्त तक के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। जबतक ड्रेस रिहर्सल चलेगी तबतक के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त तक के लिए भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। 15 अगस्त को जबतक स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चलेगा तबतक के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार यूपी गेट, आनंद विहार, सीमापुरी बॉर्डर, भोपुरा, तुलसी निकेतन में ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, इन इलाकों से भारी वाहन, ट्रक, बस व अन्य छोटे कॉमर्शियल वाहनों को इन इलाकों से दिल्ली जाने की इजाजत नहीं होगी। ये सभी वाहन लोनी होते हुए आगे जाएंगे। वहीं पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, उन्हें दुहाई पेरीफेरल से नीचे होकर एएलटी चौराहे से होते हुए राजनगर एक्सटेंशन, रोटरी गोलचक्कर की ओर से होते हुए नागद्वार से लोनी की ओर जाना होगा। जबकि बुलंदशह व लालकुंआ की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को दुहाई पेरीफेरल से नीचे होते हुए राजनगर एक्सटेंशन रोटरी गोलचक्कर से नागद्वार की ओर से लोनी जाना होगा।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मेरठ से आने वाले सभी वाहनों को एएलटी चौराहे से राजनगर एक्सटेंशन से होते हुए रोटरी गोलचक्कर नागद्वार की ओर से लोनी होते हुए आगे जाना होगा। यूपी गेट से दिल्ली जाने वाले वाहनों को मोहननगर से डायवर्ट होकर बीकानेर गोलचक्कर, भोपुर, लोनी होते हुए जाना होगा। किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए ये वाहन इन वैकल्पिक मार्गों से होते हुए जा सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के चलते पारंपरिक रूट को बंद कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications