ठक-ठक गैंग ने मर्सिडीज गाड़ीे से उड़ाया पांच लाख रूपये से भरा बैग, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Ghaziabad news, गाजियाबाद। राजनगर आरडीसी में ठक-ठक गिरोह के सदस्यों ने एक मर्सिडीज गाड़ी के अंदर से बैग चोरी कर लिया। बैग में पांच लाख रुपये और जरूरी कागजात थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि यह पैसा वह मजदूरों का पेमेंट करने के लिए लेकर आया था।

tak tak gang steal five lakh rupees from mercedes car in ghaziabad

चकमा देकर फरार हो गये बदमाश

जानकारी के अनसुार, आरबीजी फर्म के मालिक नरेंद्र चौहान अपनी मर्सिडीज गाड़ी से दोपहर करीब 12 बजे एचडीएफसी बैंक के साथ वाली बिल्डिंग में स्थित अपने कार्यालय आए थे। उनकी गाड़ी में ड्राइवर जितेंद्र बैठा था। इसी दौरान एक युवक कार के पास पहुंचा और उसने ड्राइवर जितेंद्र से कहा कि उसकी गाड़ी का पीछे का पहिया पंक्चर हो गया है। जितेंद्र ने जैसे ही अपनी साइड़ का दरवाजा खोला तभी कार के दूसरी ओर खड़े एक अन्य व्यक्ति ने गाड़ी की पिछली सीट का दरवाजा खोलकर सीट पर रखा बैग उठा लिया। यह देख जितेन्द्र ने शोर मचाया तो बैग चुराने वाला व्यक्ति भाग खड़ा हुआ। जितेंद्र काफी दूर तक उसके पीछे भागा लेकिन बदमाश चकमा देकर फरार हो गया।

tak tak gang steal five lakh rupees from mercedes car in ghaziabad

मजदूरों को पेमेंट करने आए थे

जितेंद्र ने इस घटना की जानकारी तुरंत नरेंद्र चौहान को दी, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। नरेंद्र चौहान के मुताबिक, उनका कंस्ट्रक्शन का काम है। वे मेरठ के रहने वाले हैं। आरडीसी में उनकी फर्म का कार्यालय है। आज उन्हें मजदूरों को पेमेंट करनी थी, जिसके लिए वह पैसा लेकर वह आए थे, लेकिन बदमाशों ने पैसों से भरा बैग जिसमें करीब पांच लाख रूपए और अन्य कागजात थे वह चुरा लिया।

tak tak gang steal five lakh rupees from mercedes car in ghaziabad

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

कविनगर एसएचओ राजकुमार शर्मा का कहना है कि बदमाशों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही बदमाशों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+